
बेणेश्वर त्रिवेणी की जलधारा से भक्त करेंगे मंदारेश्वर महादेव का अभिषेक, जयकारों के साथ 11 अगस्त को होगा कावड़ यात्रा का आगाज
( sawan ka somwar : जयपुर। सावन के तीसरे सोमवार ( somwar ) को शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पट खुलते ही शिवालयों में ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव, बोल बम ताड़क बम के जयघोष गुंजायमान होना शुरू हो गया था। शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर, धुलेश्वेर महादेव मंदिर, दूध मंडी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारे लगना शुरू हो गई। भक्तों को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और शिव के प्रिय दूध, बिल्व पत्र, भांग, धतुरा, आक, चंदन अर्पित किए। ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों के सैलाब को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग कतारें लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 150 से अधिक जवान तैनात किए गए है। आज सावन के तीसरे सोमवार नागपंचमी ( nagpanchami ) पर चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र और त्रियोग ( treeyoga ) कुमार योग, सिद्धि योग और रवियोग का संयोग बन रहा है। सावन के सोमवार पर इस तरह के योग बहुत कम देखने को मिलते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गई पूजा विशेष फल मिलता है।
शिवालयों में सजेगी झांकियां
आज शाम को शहर के शिवालयों में शाम को विशेष झांकियां सजेगी। वही कई मंदिरों में दोपहर बाद सहस्त्रघट एवं रुद्राभिषेक के आयोजन होंगे। आज लोग वन सोमवार का व्रत रखेंगे। वनसोमवार करने वाली महिलाएं और युवतियां दोपहर बाद उद्यानों में जाकर व्रत खोलेगी। इसके चलते उद्यानों में उत्सवी माहौल रहेगा।
कावड़ यात्राओं की रही धूम
सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी के साथ त्रियोग का संयोग होने से शहर में कावड़ यात्राओं की धूम रही। गलता में रविवार सुबह से ही कावडियों का रैला उमड़ना शुरू हो गया था। सुबह भी सैकड़ों कावड़ यात्रााएं ( kawad yatra ) जयकारों के साथ रवाना हुई। हजारों की संख्या में भगवा वस्त्र धारण किए कावडि़एं गलता तीर्थ में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना कर कावड़ों में जल भर कर बोल बम, ताड़क बम के जयकारें लगाते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य ने आरती के बाद कावडियों को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान गलता तीर्थ बोल बम ताड़क बम के जय घोष से गुंजायमान हो उठा। कावड़ यात्राओं से पूरा शहर भगवामय नजर आया। परकोटे के साथ ही दिल्ली रोड, अगरा रोड जेएलएन मार्गे टोंक रोड भी भगवा रंग में रंगी हुई नजर आई। जगह जगह कावड़ यात्राओं का स्वागत किया गया।
Published on:
05 Aug 2019 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
