16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी मा​लकिन के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्ली

हर मां को अपना लाल प्यारा होता है, इस कहावत को बदल कर कुछ इस तरह भी कहा जा सकता है कि हर मालिक को उसका पालतू बहुत प्यारा लगता है, भले ही दुनिया को वह कैसा भी लगे। जहां तक पालतू बिल्जी जेरदान की बात है, यह कथन बिलकुल सच है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Mar 28, 2020

अपनी मा​लकिन के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्ली है ये

अपनी मा​लकिन के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्ली है ये

अगर जेरदान की तस्वीर को देखते हुए आपके मन में 'एक गंजी, झुर्रीदार और बुरी दिखने वाली बिल्ली' जैसे ख्यालात उभर रहे हैं तो आप यह अच्छी तरह समझ लीजिए कि उसकी 47 वर्षीय मालकिन सैंड्रा फिलिपी के लिए वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्ली है। स्विस शहर रूटी की निवासी सैंड्रा वास्तव में अपनी बिल्ली जेरदान से बहुत प्यार करती है और दावा करती है कि उसके डरावने लुक के बावजूद, वह एक प्यारी पालतू जानवर है जो अपने मानव मालिकों के साथ सोना और खेलना पसंद करती है।

सैंड्रा का कहना है कि भले ही लोग पहली बार जेरदान को देखकर थोड़ा डर जाएं लेकिन अंतत उन्हें मानना होता है कि वह वास्तव में बहुत चंचल और मिलनसार पालतू है।
इस बिल्ली की मालकिन का कहना है, जब मैंने पहली बार उसे देखा, तो उसने तुरंत मेरा दिल चुरा लिया। उसकी झुर्रियों वाली गुलाबी त्वचा, साथ ही उसकी फिरोजी आंखें, मैं तो उसके प्यार में डूब गई।

गौरतलब है कि जेरदान के जन्म के साथ ही उसका शरीर झुर्रियों से घिरा है और शरीर पर बाल नहीं है। सैंड्रा ने बताया कि जेरदान बहुत ही सक्रिय बिल्ली है और उसे खेलना बहुत पसंद है। हाल में जेरदान का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद, लोगों ने उसकी तुलना कैटरपिलर से लेकर एलियन तक से कर डाली थी लेकिन उसकी मालकिन को ऐसी तुलनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, उनके लिए वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्ली है।

आप भी जेरदान को नियमित रूप से देखना चाहते हैं तो उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल xherdanthenakedcat को देखें, जहां सैंड्रा फिलिपी नियमित रूप से अपने प्यारे पालतू जानवरों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।