
जयपुर/सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एक अलग ही माजरा देखने को मिला। जहां बीच सडक़ पर स्कूल स्टाफ ने उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और उसके पिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस सारे माजरे को वहां खड़े एक शख्स ने वीडियो में कैद कर लिया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मामला गंगापुर सिटी के गुरुकुल साइंस एकेडमी स्कूल का है। खबर के अनुसार, स्कूल स्टाफ ने एक स्टूडेंट और उसके पिताजी सतानंद के साथ बीच सडक़ पर जबरदस्त मारपीट की। जिससे स्कूल में पढऩे वाला छात्र निढाल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। छात्र का नाम नितेश बताया गया है।
घटना से दहशत में पेरेंट्स, निकलवाई टीसी
मारपीट की इस घटना के बाद से स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के पेरेंट्स दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक़ 50 से ज्यादा पेरेंट्स ने स्कूल से अपने-अपने बच्चों की टीसी निकाल ली है। सभी डरे हुए पेरेंट्स का कहना है कि जब रोड पर ये हाल है तो मासूम बच्चों के साथ स्कूल के अंदर पता नहीं क्या होता होगा।
प्रिंसिपल ने कहा, नहीं की मारपीट
उधर, स्कूल प्रिंसिपल रामगोपाल गुर्जर ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम से बातचीत में स्कूल स्टाफ की ओर से मारपीट की बात को नकार दिया है। गुर्जर ने बताया कि बीच सडक़ पर इस तरह की मारपीट स्कूल स्टाफ ने नहीं की है। ये बाहरी लोगों का काम है। हमने पिता-पुत्र को नहीं मारा है।
प्रिंसिपल ने बताया कि मामला 12वीं कक्षा में पढऩे वाले छात्र नितेश की फीस को लेकर था। बार-बार कहने पर भी छात्र ने फीस जमा नहीं करवाई थी। लेकिन इस तरह की मारपीट में स्कूल स्टाफ का कोई हाथ नहीं है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट के दौरान स्कूल की महिला टीचर के भी कपड़े फटे है।
स्कूल की ओर से एफआईआर दर्ज
प्रिंसिपल रामगोपाल गुर्जर ने बताया कि इस मामले में स्कूल की ओर से भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
Updated on:
06 Mar 2018 01:00 pm
Published on:
06 Mar 2018 12:49 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
