13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के बाद राजस्थान में है दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार, निर्माण से जुड़ी है रहस्यमय कहानी

Kumbhalgarh Fort : विश्व की सबसे लंबी दीवार द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बारे में तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के राजस्थान में चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार बनाई गई है। जी हां, आपने सही सुना। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Feb 13, 2024

the_great_wall_of_india.jpg

Kumbhalgarh Fort : विश्व की सबसे लंबी दीवार द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के बारे में तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के राजस्थान में चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार बनाई गई है जिसे "द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया" कहा जाता है। जी हां, आपने सही सुना। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

rajasthan_tourism.jpg

वैसे तो मेवाड़ का कुंभलगढ़ किला किसी भी परिचय का मोहताज नहीं। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों में सबसे उतंग शिखा पर अवस्थित दूर-दूर तक अपने गौरवमयी इतिहास की सुगंध फैला रहा कुंभलगढ़ दुर्ग पहले से ही विश्व पर्यटन में अपनी छाप कायम किए हुए है।

kumbhalgarh_fort_pictures.jpg

कुंभलगढ़ का किला समुद्र की सतह से 1,914 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे "द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया" कहा जाता है।

kumbhalgarh.jpg

राजस्थान का "कुंभलगढ़ किला" द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को टक्कर देता हुआ दुनिया का दूसरा सबसे लंबा दीवार बन चुका है।

the_great_wall_of_india_kumbhalgarh_fort.jpg

वहीं दुर्ग परिसर में जीर्ण-शिर्ण लगभग 350 जैन मन्दिरों सहित कई ऐतिहासिक स्मारक अपनी भव्यता एवं इतिहास को समेटे हुए हैं।

second_largest_wall_of_the_world_pictures.jpg

वहीं पिछले पांच वर्षों से दुर्ग की ऐतिहासिक दीवार पर "हेरिटेज वाक फॉर कुंभलगढ़" का आयोजन भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है जिससे यहां का पर्यटन कई गुना बढ़ गया है।

second_largest_wall_of_the_world_images.jpg

दुर्ग के उपरी भाग में स्थित बादल महलों तक पहुंचे के लिए भैरव पोल, निम्बो पोल एवं पागडा पोल होकर जाना पड़ता है।

fort.jpg

दुर्ग में प्रमुख हिन्दु एवं जैन स्मारकों में बेदी मन्दिर, निलकंठ महादेव मन्दिर, चारभुजा मन्दिर, गणेश मन्दिर, महादेव मन्दिर, बावन देवरी, पीतलिया शाह मन्दिर, पाश्र्वनाथ मन्दिर, गोलेराव मन्दिर समूह सहित कुछ लघु मन्दिर उल्लेखनीय हैं।

kumbhalgarh_fort_images.jpg

अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों में छतरिया, महाराणा प्रताप की जन्म स्थली, कुंभा महल के भग्रावेश, बादल महल, बावडिया एवं जल संग्रहण हेतु बांध प्रमुख है।