
shivji ka jalabhishek
जयपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। अल सुबह से ही शिव भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पट खुलते ही शिवालयों में ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव, बोल बम ताड़क बम के जयघोष गुंजायमान होना शुरू हो गया। शहर के चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर, धुलेश्वेर महादेव मंदिर, दूध मंडी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारे लगना शुरू हो गई थी। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं शहर के जागेश्वर महादेव, गेटेश्वर महादेव, प्रतापेश्वर महादेव, काला महादेव, रामेश्वर महादेव में भी सुबह से ही भक्तों तांता लगना शुरू हो गया था। भक्ताें ने भाेले बाबा की पूजा-अर्चना कर दूध, बिल्व पत्र, भांग, धतुरा, आक, चंदन अर्पित किया। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी, क्वींस रोड वैशालीनगर स्थित झारखंड महादेवजी, बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रामझारों की अतिरिक्त व्यवस्था की गर्इ। वहीं अधिक भीड़ वाले शिव मंदिराें में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गर्इ।
सजेंगी वन महोत्सव झांकियां
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में शिव का रुद्राभिषेक के बाद विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। इसके चलते शाम को जलाभिषेक सहित सभी सेवाएं बंद रहेगी। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, क्वींस रोड स्थित झारखंड महादेव, धुलेश्वर गार्डन स्थित धुलेश्वर महादेव मंदिर, जंगलेश्वर महादेव, तत्कालेश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में शाम को विशेष झांकियां सजाई जाएगी। वही कई मंदिरों में दोपहर में रुद्राभिषेक का आयोजन होंगे।
उद्यानों में रहेगी रौनक
सावन के दूसरे सोमवर को वन सोमवार करने वाली महिलाएं और युवतियां दोपहर बाद उद्यानों में जाकर व्रत खोलेंगी। इसके चलते रामनिवास बाग, भगतसिंह पार्क, सेंट्रल पार्क, पौंडरिक उद्यान, जयनिवास उद्यान सहित शहर के विभिन्न उद्यानों में दिन भर मेले का सा माहौल रहेगा।
Published on:
06 Aug 2018 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
