1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ी खबर, जयपुर में आने से किया मना, दिव्य दरबार हुआ स्थगित, जानिए: ये है वजह..

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर धाम की ओर से जयपुर आने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। जयपुर जिले के लालचंदपुरा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का तीन दिन दिव्य दरबार लगने का कार्यक्रम था। लेकिन अचानक बागेश्वर धाम का यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया है। बागेश्वर धाम ने यह कहकर आने से मना कर दिया है कि अभी जयपुर में भीषण गर्मी हो रही है। इसलिए वह नहीं आ सकते है। क्योंकि वह नहीं चाहते की भीषण गर्मी में दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़े।

हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम यादव ने बताया है कि वर्तमान में गर्मी को देखते हुए बागेश्वर महाराज ने कार्यक्रम स्थगित किया है। अब जल्द ही उनसे आगे की तारीख ली जाएगी। जिसके बाद चार या पांच जून को मीडिया को आगामी तारीख के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग