जयपुर

खुदाई में मिला पुराना सोना सस्ते दामों में बेचने के नाम पर पीतल के बिस्कुट बेचने वाले गिरफ्तार

सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने खुदाई में मिला पुराना सोना सस्ते दामों में बेचने के नाम पर पीतल के बिस्कुट बेचने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से धोखाधड़ी कर लिए गए साढ़े तीन लाख रुपए बरामद कर लिए। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

2 min read
Mar 09, 2023

डीसीपी (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि 4 मार्च को परिवादी अहमद नगर महाराष्ट्र निवासी दलवी सुनील खंडू ने थाने में मामला द्रज करवाया। जिसमें बताया कि आरोपी राहुल शर्मा उसके मोबाइल फोन पर फोन कर पुरानी जान पहचान पताकर खेत में खेती करते समय सोना मिलने की बात बताई और जिसको बहन की शादी में पैसों की आवश्यकता बताकर बेचने का बहना बनाकर परिवादी से साढ़े तीन लाख रुपए ले लिए और परिवादी को दो सोने के बिस्कुट दे दिए। जिसके बाद आरोपी और उसके दो अन्य साथियों ने परिवादी को ऑटो के द्वारा सिंधी कैम्प छोड़कर चकमा देकर भाग गए। दलवी सुनील ने जब सोने के बिस्कुट चैक किए तो वह नकली निकले।

इस तरह पकड़े आरोपी
पुलिस ने मामला दर्ज कर एडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत, एसीपी सदर संजय आर्य और थानाधिकारी जयमल सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नम्बरों के आधार पर जुरहेरा भरतपुर निवासी तालिम, मुबिन और मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इस प्रकार की वारदातों के मास्टर माइंड है जो अनजान मोबाइल नम्बरों पर कॉल करते है और अपनी पुरानी जान पहचान बताकर लोगों को अपने खेत में सोना निकलने की बात बताकर पैसों की आवश्यताएं बताकर सोने के बिस्कुट सस्ते पैसों में देने की लुभावनी बात करते है। जब सोने के बिस्कुट लेने वाली पार्टी पूर्व से निश्चित स्थान पर पहुंच जाती है तो पार्टी से पैसे लेकर सोने जैसे पीतल के सुनहरे बिस्कुट पार्टी को देकर पैसे ले लेते है और पार्टी को दूसरे स्थान पर छोड़ने के बहाने एक व्यक्ति पार्टी के साथ जाता है और स्वयं वही से धोखा देकर चले जाते है। पार्टी के साथ गया हुआ व्यक्ति पार्टी को कोई बहाना बनाकर चकमा देकर फरार हो जाता है।

Published on:
09 Mar 2023 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर