22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीनियर सिटीजंस ध्यान दें! हेल्पलाइन नंबर 14567 घुमाओ, आपके हर मर्ज का मिलेगा इलाज

केंद्र सरकार की हेल्पलाइन बन रही बुजुर्गों की मददगार

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Oct 14, 2022

सीनियर सिटीजंस ध्यान दें! हेल्पलाइन नंबर 14567 घुमाओ, मिलेगा आपके हर मर्ज का इलाज

सीनियर सिटीजंस ध्यान दें! हेल्पलाइन नंबर 14567 घुमाओ, मिलेगा आपके हर मर्ज का इलाज

जयपुर। प्रदेश के सीनियर सिटीजंस के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की हेल्पलाइन बुजुर्गों के लिए मददगार बन रही है। यह हेल्पलाइन बुजुर्गों को सामान्य जानकारी से लेकर भावनात्मक सपोर्ट या फिर विधिक राय तक नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है। पचपन वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति सुबह 8 से रात 8 बजे के बीच कभी भी हेल्पलाइन नंबर 14567 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। राजस्थान में यह हेल्पलाइन जयपुर से संचालित की जा रही है। पिछले डेढ वर्ष में पंद्रह हजार से अधिक बुजुर्ग इस पर कॉल करके मदद ले चुके हैं।

रोजाना 150 कॉल्स

राज्य में 18 मई 2021 से यह हेल्पलाइन संचालित हो रही है। राज्य के प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत स्वरनाकर ने बताया कि रोजाना औसतन 150 कॉल्स आते हैं। अब तक 15 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की मदद कर चुके हैं। वहीं 800 से अधिक बुजुर्गों की फील्ड में मदद की जा चुकी है। हेल्पलाइन पर मदद नि:शुल्क की जाती है। कॉल पर जानकारी के साथ ही फील्ड में जाकर भी सहायता दी जाती है। हमारे 15 फील्ड ऑफिसर अलग-अलग जिलों में हैं। आवश्यकता पड़ने पर वे फील्ड में जाकर मदद करते हैं।

1. सामान्य जानकारी : अस्पताल, जांच केंद्र, मेडिकल स्टोर के नंबर से लेकर रोजमर्रा से जुड़ी अन्य सूचनाएं दी जा रही हैं।

2. मार्गदर्शन : सरकारी कार्यालयों से संबंधित काम। उदारहण के तौर पर पेंशन संबंधी समस्या, आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड में बदलाव करवाना आदि। इनकी जानकारी भी दी जाती है।

3. भावनात्मक सपोर्ट : जो बुजुर्ग अकेले रह रहे हैं या डिप्रेशन में हैं, उनकी काउंसलिंग की जाती है। उन्हें भावनात्मक रूप से यह महसूस करवाया जाता है कि आप अकेले नहीं हैं।

4. रेस्क्यू : जो बुजुर्ग सड़क पर लावारिस अवस्था में मिलते हैं, उनका जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू किया जाता है। उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाया जाता है।

5. हिंसा के खिलाफ : यदि किसी बुजुर्ग के साथ पारिवार में हिंसा होती है तो उन्हें भरण-पोषण अधिनियम की जानकारी के साथ ही विधिक राय भी दी जाती है।