12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Service Charge: अब होटल और रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज नहीं लगेगा

No Service Charge: इस आदेश के कारण सबसे ज्यादा राजस्थान की प्रभावित होगा। यह पर्यटन राज्य है और यहां सबसे ज्यादा होटल और रेस्त्रा हैं। इसके अलावा अन्य पर्यटन राज्यों में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
महंगाई की मार : महंगा हो सकता है होटल का खाना

केंद्र सरकार जल्द रेस्टोरेंट्स और होटल्स में वसूले जाने वाले सर्विस चार्ज पर रोक लगाने के लिए नियम बनाएगी। रेस्टोरेंट और उपभोक्ता संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने रेस्टोरेंट्स और होटल्स से ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूलने को कहा है। यह आदेश राजस्थान कैडर के आईएएस और वर्तमान में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ग्राहकों से सेवा शुल्क वसूलने वाले रेस्टोरेंट्स को रोकने के लिए सरकार जल्द ही कानूनी ढांचा लेकर आएगी, क्योंकि यह पूरी तरह से अनुचित है। इस आदेश के कारण सबसे ज्यादा राजस्थान की प्रभावित होगा। यह पर्यटन राज्य है और यहां सबसे ज्यादा होटल और रेस्त्रा हैं। इसके अलावा अन्य पर्यटन राज्यों में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

कानूनी रूप से बाध्यकारी होगा

रोहित कुमार सिंह ने कहा, सर्विस चार्ज को लेकर 2017 के दिशा निर्देश लागू हैं। इसमें स्वेच्छा से सर्विस चार्ज देने का जिक्र है। लेकिन इसका पूरी तरह रेस्टोरेंट्स और होटल्स पालन नहीं कर रहे हैं। दिशानिर्देशों को आमतौर पर कानूनी रूप से लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार एक कानूनी ढांचा लाएगी जो इस व्यवहार को रोकने के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी होगा।

नहीं मान तो कार्य वही
आप अगर अक्सर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं। हर बार हर बार जबरन सर्विस चार्ज वसूलता जाता है। तो रेस्टोरेंट मालिक अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। किसी ने अगर ऐसा किया और शिकायत आई तो फिर कानूनी कार्रवाई होगी।