
girls in Sex racket
राजस्थान की राजधानी के पॉश इलाके में एक बार फिर एक सेक्स रैकेट पर पुलिस ने नकेल कस दी। यहां वैशाली नगर में स्पा के बहाने चल रहे गंदे धंधे में 4 लड़कियों समेत ग्राहकों को भी दबोच लिया गया। मुंबई-अहमदाबाद तक से आती थीं गल्र्स...
पुलिस ने अपना बोगस ग्राहक बनाकर पता लगाया
जयपुर पुलिस के मुताबिक, शहर में कई जगहों पर जिश्मफरोशी की सूचना उन्हें मिली। लेकिन धंधे चलाने वाले बड़ी चतुराई से ये काम करते हैं। पुलिस ने वैशाली नगर के आम्रपाली मार्ग स्थित कॉपर स्पा सेंटर में रैड मारी तो खलबली मच गई। मौके पर कई लडकियां और लड़के पकड लिए गए। एक सिपाही ने बताया कि पुष्टि के लिए हमने अपना बोगस ग्राहक बनाकर भेजा तो ये चौंकाने वाला सच सामने आया।
7 लोगों को गिरफ्तार किया
यहां से चार युवतियों समते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पा की आड़़ में वहां देह व्यापार का खुलमखुला कारोबार चल रहा था। तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया, जो यहां पैसे लेकर आए थे।
Read: जयपुर से अजमेर जा रही बस में झटके लगने पर यात्री ने शिकायत की तो ड्राईवर ने की अभद्रता, बोला ये सब
गिरफ्त में आने वालों में स्पा के मैनेजर राजेश और दो ग्राहक अशोक और वीरेन्द्र भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि चारों युवतियां अहमदाबाद, जयपुर और मुंबई की रहने वाली हैंं। फिलहाल वैशाली नगर पुलिस मामले में और पूछताछ कर रही है।
Published on:
09 Jul 2017 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
