
स्थानीय पुलिस ने एक होटल से दो युवक व दो युवतियों को देह व्यापार करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। एसीपी दीपक शर्मा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि टाटियाबास में स्थित आदर्श होटल में दलाल नरेन्द्र सिंह व कमल सिंह बाहर से लडकियां बुलाकर होटल में देह व्यापार करते हैं।
इसके बदले लोगों से एक हजार रुपए वसूल करते हैं। सूचना पर एसीपी दीपक शर्मा मय जाप्ते के साथ होटल पहुंचे तथा बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया।
छापेमारी कार्रवाई में देह व्यापार करने वाली बंगाल व दिल्ली की लड़कियां व सीकर जिला पलसाना थाना निवासी कमल सिंह व उसका साथी नरेन्द्र सिंह देह व्यापार में लिप्त पाए गए। पुलिस ने चारों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
Published on:
21 Sept 2016 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
