जयपुर. अगर आप बॉलीवुड की लीक से हटकर फिल्मों की बात करेंगे, तो उनमें अंकुर, अर्थ, खंडहर, पार, गॉडमदर, निशांत, स्वामी, फायर, मंडी और मकड़ी जैसी फिल्में भी शामिल होंगी और इन फिल्मों की एक कॉमन बात यह है कि इन सभी में शबाना आजमी ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है। एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह भी कि इनमें से पांच फिल्में ऐसी हैं, जिनके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।