5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shama Sikander Birthday Special: खूबसूरती और बोल्ड लुक्स से धमाल मचा रहीं राजस्थान की शमा सिकंदर, आज मना रहीं 42वां बर्थडे

Shama Sikander Birthday Special: राजस्थान में जन्मी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 04, 2023

photo_6226444742649034498_y.jpg

जयपुर. Shama Sikander Birthday Special: राजस्थान में जन्मी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर आज अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। शमा का जन्म आज ही के दिन 4 अगस्त 1981 को नागौर के मकराना में मार्बल व्यवसायी पिता सिकंदर गेसावत और मां गुलशन सिकंदर के यहां हुआ था। शमा सिकंदर के दो छोटे भाई खालिद सिकंदर, रिजवान सिकंदर हैं जबकि एक छोटी बहन सलमा सिकंदर है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने बचपन से ही काफी स्ट्रगल किया और अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। वो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी है। डेब्यू फिल्म प्रेम आंगन से करियर की शुरुआत करने के बाद 'यह मेरी लाइफ है' और 'एक खिलाड़ी एक हसीना' जैसे कई टीवी सीरियल में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया। साल 2010 में उन्होंने अपना फैशन लेबल 'Saisha' लॉन्च किया। आपको बता दें शमा अपनी खूबसूरती और बोल्ड लुक्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं।


बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से की शादी
राजस्थान की शमा सिकंदर ने अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन ने 14 मार्च 2022 को शादी की थी। शमा और जेम्स ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। दोनों 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।


बचपन से किया स्ट्रगल
शमा के पड़ोसियों ने बतया कि उसने बचपन से ही कुछ करने की लग्न थी और उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल भी किया है। उनका कहना है कि उनके पापा ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया।

परिवार के लिए केयरिंग है शमा
शमा के पड़ोसी इरशाद अली गैसावत ने बताया कि वह हमारे साथ खेल-कूद कर बड़ी हुई है और वह अपने परिवार के प्रति काफी केयरिंग है।

मकराना का नाम किया रोशन
वहीं पड़ोसी हाजी जुबैर अली गैसावत ने कहा कि शमा ने पूरी दुनिया में मकराना का नाम रोशन किया है। ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उनके बोलने का स्टाइल काफी अच्छा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग