7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri 2023: आमेर शिला माता के अभि​जीत मुहूर्त में होगी घट स्थापना, शारदीय नवरात्र पर पद्म योग का विशेष संयोग, हाथी सवारी रहेगी बंद

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर 15 अक्टूबर को शुरू हो रहे है। इस दिन सुबह चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग होने से दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर। शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर 15 अक्टूबर को शुरू हो रहे है। इस दिन सुबह चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग होने से दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। शहर के आमेर शिला माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त में ही होगी।

शिला माता मंदिर में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर घट स्थापना होगी, इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर माता के दर्शन खुलेंगे। 16 से 23 अक्टूबर तक माता के दर्शन सुबह 6 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे, वहीं शाम को 4 बजे से 6 बजे तक भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर के पट मंगल रहेंगे। माता के 20 अक्टूबर को छठ का मेला भरेगा। 21 अक्टूबर को सप्तमी पर रात 10 बजे निशा पूजन होगा। 22 अक्टूबर को अष्टमी पर शाम 4.30 बजे पूर्णाहुति होगी। दशमी पर 24 अक्टूबर को नवरात्रा उत्थापना होगा।

शिला माता मंदिर में झांकियों का समय
झांकी — समय
राजभोग झांकी — सुबह 8 से 8.15 बजे तक
प्रात: आरती — सुबह 10 बजे
राजभोग आरती — सुबह 11 से 11.30 बजे तक
संध्या आरती — शाम 6.15 बजे
रात्रि भोग — शाम 7.45 से रात 8 बजे तक
शयन आरती — रात 8.30 बजे

तुला का चन्द्रमा व पद्म योग
ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि रविवार को नवरात्र शुरू होने से माता हाथी पर सवार होकर आएगी, ऐसे में इस बार लक्ष्मी माता वैभव कारक होगी, जो सुख—समृद्धि दायक होगी। बाजार में उल्लास नजर आएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र व तुला का चन्द्रमा रहेगा। चित्रा नक्षत्र होने से अभिजित मुहूर्त में घट स्थापना करना श्रेष्ठ रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस बार पूरे 9 दिन के नवरात्र होंगे।

यह भी पढ़ें: नवरात्र में हाथी पर सवार होकर आएगी माता, घट स्थापना के लिए मिलेंगे सिर्फ 46 मिनट, जानें श्रेष्ठ मुहूर्त

आमेर महल में हाथी सवारी बंद
शारदीय नवरात्र को लेकर आमेर महल में 14 अक्टूबर से हाथी सवारी बंद रहेगी। इसके साथ ही आमेर महल में रात्रिकालीन पर्यटन भी बंद रहेगा। पर्यटक सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक ही आमेर महल देख सकेंगे। इसे लेकर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने आदेश जारी किए है।

रात्रिकालीन पर्यटन भी बंद
आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेद्र ने बताया कि शिला माता के मेले और दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए आमेर महल में हाथियों का संचालन 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इस दौरान आमेर महल पर्यटकों के अवलोकनार्थ सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। महल में प्रवेश के लिए टिकट बुकिंग व्यवस्था सिंहपोल गेट पर की गई है। महल के त्रिपोलिया गेट से पर्यटकों की निकासी व्यवस्था रहेगी। आमेर महल में रात्रिकालीन पर्यटन भी बंद रहेगा।