
She News- चार महाद्वीपों के बाद अब एवरेस्ट फतेह की तैयारी
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सब इंस्पेक्टर गीता समोता को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 'गिविंग विंग्स टू ड्रीम्स अवॉड्र्स 2023' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया है। उन्होंने केवल 6 महीने में यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की चार सबसे ऊंची चोटियों को जीतने वाली सबसे तेज भारतीय के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के मााउंट एकोनकागुआ, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस, अफ्रीका महाद्वीप की किलिमंजारो और चौथी बार में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची माउंट कोस्कीयूज्को को फतेह किया। अब वे माउंट एवरेस्ट को फतह करना चाहती हैं।
गीता ने पर्वतारोहण की शुरुआत उत्तराखंड स्थित माउंट सतोपंत (7075 मीटर) और नेपाल में स्थित माउंट लोबुचे से की थी। उनका कहना है कि यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। सीकर जिले के चक गांव की गीता ने नन्ही कली मिशन के तहत 20 गरीब लड़कियों को गोद भी लिया है। जिनकी पढ़ाई का खर्च वह उठा रही हैं।
Published on:
15 Dec 2023 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
