8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

She news- एक हार ने बदली जिंदगी

जब छोटी थी तब एक म्यूजिक कॉम्पटिशन में हार गई और तब समझ आया कि संगीत मेरे लिए क्या है। फिर पीछे मुडकऱ नहीं देखा। कई जाने-माने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया। अपने समर्पण और पेरेंट्स के सपोर्ट से आगे बढ़ती रही। ये कहना है रायपुर की ऐश्वर्या यादव का
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 17, 2023

She news- एक हार ने बदली जिंदगी

She news- एक हार ने बदली जिंदगी

जब छोटी थी तब एक म्यूजिक कॉम्पटिशन में हार गई और तब समझ आया कि संगीत मेरे लिए क्या है। फिर पीछे मुडकऱ नहीं देखा। कई जाने-माने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया। अपने समर्पण और पेरेंट्स के सपोर्ट से आगे बढ़ती रही। ये कहना है रायपुर की ऐश्वर्या यादव का, जिनका हाल ही में एक सॉन्ग 'मजाक कर' रिलीज हुआ है। उन्होंने सात साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। पिता पहलवान थे लेकिन संगीत में रुचि थी। मां ने बचपन से ही संगीत सिखाया। शुुरुआत में वे संगीत को लेकर गंभीर नहीं थी, लेकिन फिर रुचि विकसित होती गई।

कर रही हैं चैरिटी शोज
ऐश्वर्या बताती हैं कि उनकी कुछ परिचित चैरिटी शोज करती थीं। उन्हें देख कर ठान लिया था कि जब भी किसी काबिल बनूंगी, अपनी कला का उपयोग चैरिटी के लिए जरूर करना है और आज वहीं कर रही हूं। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। साउथ अफ्रीका के कुपोषित बच्चों के लिए शो किए साथ ही अमेरिका सहित भारत में कई स्थानों पर चैरिटी शो किए हैं। अभी कैंसर पीडि़त, कुपोषित बच्चों के लिए शो कर रही हूं। ऐसे शोज करना आगे भी जारी रखूंगी।

ऐश्वर्या कहती हैं कि रायपुर मेरा शहर है। लोग अच्छे हैं लेकिन संगीत में स्कोप नहीं होने के कारण मुंबई आ गई। उन्होंने कई फेमस रियलिटी शो में भाग लिया लेकिन जैसे ये शो दिखते हैं वैसे होते नहीं हैं। टीवी पर दिखने वाली इस चकाचौंध के पीछे काफी मेहनत होती है। ऐसे में परिवार और दोस्तों ने आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।