17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग निद्रा से जागे श्री हरि, आज बस ये काम कर लें और हो जाएं मालामाल

Shree Hari awakened from yoga sleep, just do this job today and become rich...आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर मनोकामना पूरी होती है।

2 min read
Google source verification
guruvar vrat benefits and pooja of vishnu on thursday

भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं प्रभु, जरूर करें ये गुप्त उपाय

योग निद्रा से जागे श्री हरि, आज बस ये काम कर लें और हो जाएं मालामाल
जयपुर
चार महीने के लिए योग निद्रा में लीन रहने वाले श्रीहरि विष्णु के जागने पर आज देवता दिवाली मनाएंगे। देश भर के मंदिर आज दीपकों की रोशनी से जगमगाएंगे और शाम के समय मंदिरों में विशेष श्रृंगार होगा। शहर के बड़े मंदिरों में देव दिवाली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन यह आयोजन किया जाता है। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर मनोकामना पूरी होती है।

ये मान्यता है आज कार्तिक मास की पूर्णिमा को लेकर
ज्योतिषियों की मानें तो पुण्य के महीने कार्तिक में पूर्णिमा सबसे बड़ा दिन होता है। पूर्णिमा के दिन भगवान लक्ष्मी नारायण यानि भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद आमे थे और उनके जागने की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। इस दिन दीप दान और व्रत पूजा करने के साथ ही ठाकुर जी का श्रृंगार करने से भी अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। एक मान्यता आज के दिन से और जुड़ी हुई है। आज के दिन भगवान शिवर ने भी त्रिपुरासुर नाम के एक राक्षत का वध कर उसके आतंक से धरती को मुक्त किया था। राक्षस के वध के मौके पर भी खुशी में साधुओं और तपस्वियों ने दीप जलाए थे। इस दिन लोग सुबह सवेरे स्नान कर भगवान लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की अराधना करते हैं।


गोविंद के दरबार में विशेष आरती और श्रृगांर
अराध्य राधागोविंददेवजी, राधा-दामोदरजी, गोपीनाथजी, लक्ष्मीनारायण बाईजी, आनंद कृष्णबिहारीजी, लाडलीजी, सरस निकुंज, इस्काॅन मंदिर, अक्षयपात्र और अक्षरधाम सहित शहर के अन्य मंदिरों में आज दीपों से सजावट होगी और ठाकुर जी का नयानाभिराम श्रृगांर किया जाएगा। गोविंद देव जी के मंदिर में तो रात पूर्णिमा का आयोजन किया जाएगा।

पुष्कर में स्नान, गलता में भी आस्था की डुबकी
पुष्कर सरोवर में आज शाही स्नान का आयोजन किया गया है। आज पुष्कर में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे और शाही स्नान के साक्षी बनेंगे। पुष्कर के सभी पचास से ज्यादा घाटों पर विशेष पूजा और पाठ के इंतजाम किए गए हैं। हजारों की संख्या में पंडे लोगों को पूजा पाठ करा रहे हैं। वहीं गलता तीर्थ में भी आज हजारों की संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुच रहे हैं और गलता में डुबकियों के साथ आज के दिन को यादगार बना रहे हैं। गलता में आज शाम तक पचास हजार से भी ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग