24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ठाकुरजी को लगाया 21 प्रकार के चिड़ा दही व रबड़ी का भोग, कराया जलविहार

Shri Krishna Balaram Mandir: जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में शुक्रवार को पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव मनाया गया। ठाकुर जी का पांच हजार कमल पुष्पों से पद्म अलंकार किया गया।

Google source verification

जयपुर। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में शुक्रवार को पानीहाटी चिड़ा दही महोत्सव मनाया गया। ठाकुर जी का पांच हजार कमल पुष्पों से पद्म अलंकार किया गया। ठाकुरजी को 21 प्रकार चिड़ा दही व रबड़ी से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम को ठाकुरजी को जलविहार कराया गया।

जल विहार के लिए मंदिर के मथुरा गार्डन में एक कमल कुंड बनाया गया, जिसे फूलो से सजाया गया। जहां पर ठाकुर जी को पालकी से ले जाया गया। हरिनाम संकीर्तन के साथ ठाकुर जी का जल विहार कराया गया एवं पंचामृत अभिषेक के साथ ही महाआरती की गई। भक्तो ने संकीर्तन में नृत्य कर भगवान की जल विहार लीला का आनंद लिया।