
Jaipur में सजेगा श्याम दरबार, देशभर के कलाकार दो दिन लगातार बहाएंगे भजनों की रसधार, कल आएंगे लक्खा
जयपुर। श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर के 31वें वार्षिक श्याम महोत्सव का आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ। महोत्सव में आज खंडेलवाल कॉलेज शास्त्री नगर में शाम 7 बजे से श्याम बाबा का विशाल दरबार सजेगा, जिसमें देशभर से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति से श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। इस मौके पर अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ छप्पन भोग लगाए जाएंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है।
संस्था के मंत्री शंकर झालानी ने बताया कि 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे श्याम प्रभु के दरबार में भजनों की रस गंगा प्रवाहित होगी। इसमें मुंबई के लखबीर सिंह लक्खा सहित देश के जाने माने भजन गायक अपनी प्रस्तुति से श्याम प्रभु को रिझाएंगे। लखबीर सिंह लक्खा 8 रविवार को अपनी प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या 9 अक्टूबर को सुबह 4 बजे तक चलेगी।
ये भजन गायक देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम संयोजक मनोज मुरारका ने बताया कि भजन रस गंगा में भजन प्रवाहक लखबीर सिंह लक्खा (मुम्बई), संजय मित्तल, संजू शर्मा, शुभम रूपम, राजू मेहरा, विकास रुहिया, आशीष सुल्तानिया, विकास कपूर (कोलकाता), मनोज शर्मा ग्वालियर, संतोष व्यास रींगस, मुकेश बागड़ा जयपुर, आशु वर्मा पानीपत, जस्सी सैनी अलवर के साथ स्थानीय भजन गायक गोविंद निशा शर्मा, अमित नामा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, अविनाश शर्मा, सुनील शर्मा, महेश परमार, लोकेश शर्मा, आयुष सोमानी, अभिषेक नामा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा सनी चक्रधारी आदि अपनी भाव भरी प्रस्तुतियों से श्याम बाबा को रिझाएंगे।
Published on:
07 Oct 2023 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
