30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक के मास्टरमाइंड की थानेदार साली जैसलमेर के रास्ते से फरार, फोन किया स्विच ऑफ; SOG तलाश में जुटी

SI Paper Leak Case: राजस्थान में SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़ आया है। जैसलमेर पुलिस लाइन में तैनात थानेदार प्रियंका गोस्वामी एसओजी के बुलावे पर जयपुर जाते हुए बीच रास्ते से फरार हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 22 Mar 2025, 2:26 PM IST

Priyanka Goswami

SI Paper Leak Case: राजस्थान में SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़ आया है। जैसलमेर पुलिस लाइन में तैनात थानेदार प्रियंका गोस्वामी एसओजी के बुलावे पर जयपुर जाते हुए बीच रास्ते से फरार हो गई। प्रिंयका गोस्वामी मास्टरमाइंड पोरव कालेर की सगी साली है। अब जैसलमेर पुलिस और SOG उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

दरअसल, राजस्थान पुलिस में तैनात थानेदार प्रियंका गोस्वामी को SOG ने 18 मार्च को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। 21 मार्च को वह जयपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गई। बीच रास्ते में उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। वह ना तो वह SOG कार्यालय पहुंची और ना ही जैसलमेर पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दी। अब जैसलमेर पुलिस और SOG उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

मास्टरमाइंड पोरव कालेर से जुड़े तार

इसके बाद SOG के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पोरव कालेर से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि करीब 15 से 20 ट्रेनी SI को लीक हुआ पेपर पढ़ाया गया था। प्रियंका गोस्वामी की दोस्त मोनिका भी इस रैकेट का हिस्सा थी। SOG ने प्रियंका को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह फरार हो गई। अब SOG के निशाने पर 10 से ज्यादा ट्रेनी SI हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

एडीजी वीके सिंह ने कहा कि हमारे पास कई माध्यमों से शिकायतें आती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई ट्रेनी SI सही तरीके से भर्ती हुआ है तो उसे जांच में सहयोग करना चाहिए। जो लोग फरार हो रहे हैं, वह खुद ही खुद को दोषी साबित कर रहे हैं। SOG की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेपर लीक में शामिल ट्रेनी SI भी रडार पर

बताते चलें कि SOG ने फिर से प्रदेशभर में पेपर लीक कर नकल से पास हुए ट्रेनी SI के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। अभी 10 से ज्यादा ट्रेनी SI की जांच चल रही है। SOG इन्हें एक-एक कर पकड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। इनमें से कई को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया गया है।

साथ ही जांच में यह खुलासा हुआ है कि SI भर्ती घोटाले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। बाड़मेर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर पुलिस लाइन के कई ट्रेनी SI जांच के घेरे में हैं। इन जिलों में SOG का फोकस बढ़ा दिया गया है।

कांग्रेस नेता भी SOG की जांच में फंसे

इस मामले में बाड़मेर के कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण को भी डिटेन किया गया है। सहारण को हिरासत में लेकर एसओजी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। अगर जांच में दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताते चलें कि SOG ने करीब एक महीने पहले इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश सारण उर्फ हीराराम सारण को इंदौर से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान ही कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण का नाम भी सामने आया था। लेकिन, राजनीतिक रसूख के चलते आरोपी अब तक कार्रवाई से बचता रहा था।

यह भी पढ़ें : SOG ने पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, राजनीतिक रसूख के चलते 4 साल तक बचता रहा आरोपी; अब होंगे बड़े खुलासे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग