
Jaipur News : सीकर रोड पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 36.62 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। ड्रेनेज प्रोजेक्ट का काम मंगलवार से शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। जेडीए अधिकारियों की मानें तो ड्रेनेज सिस्टम का काम अगले साल जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के तहत मुरलीपुरा से द्रव्यवती नदी तक नए नाले का निर्माण किया जाएगा। जेडीए ने ड्रेनेज सिस्टम के लिए 26.52 करोड़ के कार्यादेश जारी कर दिए हैं। सीकर रोड ड्रेनेज प्रोजेक्ट के पहले चरण में 16.09 करोड़ की लागत से सीकर रोड के पूर्वी तरफ तथा 20.53 करोड़ की लागत से सड़क की पश्चिमी दिशा में नाले का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में वीकेआइ से सेन्ट्रल स्पाइन होते हुए बड़ी-खेड़ा और मुरलीपुरा में 19.21 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में 13.29 करोड़ की लागत से बाइपास रोड औऱ खेतान अस्पताल के पीछे नाले का निर्माण करवाया जाएगा।
इन प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी
Updated on:
25 Jun 2024 08:56 am
Published on:
25 Jun 2024 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
