18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri Celebration-सिंदूर खेला उत्सव मनाया

Navratri Celebration- नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला संस्था शक्ति की महिलाओं ने शहर के एक होटल में आज बंगाली संस्कृति के अनुसार विधि विधान से सिंदूर खेला उत्सव मनाया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Oct 14, 2021

सिंदूर खेला उत्सव मनाया

सिंदूर खेला उत्सव मनाया


नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला संस्था शक्ति की महिलाओं ने शहर के एक होटल में आज बंगाली संस्कृति के अनुसार विधि विधान से सिंदूर खेला उत्सव मनाया। अखंड सुहाग और महिलाओं के आपसी प्यार और सौहार्द का प्रतीक ये उत्सव मां दुर्गा की पूजा अर्चना और एक दूसरे को सिंदूर लगा कर मनाया जाता है।.इस मौके पर शक्ति की सोनाक्षी वशिष्ठ, दीपा रामचंदानी , अनुपमा अग्रवाल , चैताली सेनगुप्ता , श्रुति लूथरा व करीब 30-35 महिलाएं उपस्थित थीं।...संस्था की नई सदस्य सुमन इस कार्यक्रम के लिए जोधपुर से आई थीं। सब महिलाओं ने लाल और सफ़ेद रंग की साड़ी में खूब माहौल जमाया।

डांडिया की मस्ती में सराबोर स्टूडेंट्स
जयपुर। सेंट विल्फ्रेड कॉलेज फॉर गल्र्स में आज डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था के मानद् सचिव डॉ. केशव बड़ाया माता रानी के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संस्था के मानद सचिव ने छात्राओं को देवी के नौ स्वरूपों एवं शक्तियों का प्रतीक बताते हुए उन्हें समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया और नवरात्रि महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी विद्यार्थियों ने पखीड़ा, ढोली तारो ढोल बाजे, मेरा श्याम, आधा है चंद्रमा रात आधी सहित अन्य गुजराती और पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांडिया खेला। विभिन्न वेशभूषाओं पहनकर आई छात्राओं ने परिजनों, शिक्षकों, स्टाफ और सहपाठियों के साथ ताल से ताल मिलाई। कार्यक्रम में काजल गर्ग, अनुष्का एवं वंशिका को बेस्ट कॉस्ट्यूम, पल्लवी और प्रीति गोयल को एनर्जेटिक पेयर का नुपुर को बेस्ट ज्वैलरी का और पायल को गरबा क्वीन का पुरस्कार प्रदान किया गया।