11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सिंजारा आजः देवालयों में झूले में विराजे ठाकुरजी, चहुंओर उल्लास ही उल्लास

सुहागिन महिलाओं ने पहना लहरिया, हाथों में लगाई मेहंदीहरियाली तीज का पर्व कल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 30, 2022

सिंजारा आजः देवालयों में झूले में विराजे ठाकुरजी, चहुंओर उल्लास ही उल्लास

सिंजारा आजः देवालयों में झूले में विराजे ठाकुरजी, चहुंओर उल्लास ही उल्लास


जयपुर। राजधानी जयपुर में दो साल बाद इस बार फिर से तीज पर्व का उल्लास नजर आ रहा है। श्रावण शुक्ल तृतीया पर रविवार को रवियोग में तीज का त्योहार मनाया जाएगा। पार्वती स्वरूप तीज माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। इससे एक दिन पहले आज सिंजारा मनाया जा रहा है। सिंजारे में मायके से कपड़े, आभूषण, श्रृंगार का सामान और खाने-पीने की वस्तुएं आती हैं। वहीं जिन युवतियों का रिश्ता तय हो गया है, उनके लिए ससुराल से सिंजारा आता है। महिलाएं लहरिया पहनती हैं, सजधज कर हाथों में मेहंदी लगाती है। शहर के मंदिरों में भी सिंजारा महोत्सव मनाया गया।
तीन दिवसीय झूला महोत्सव शुरू
ठाकुरजी को लहरिया पोशाक धारण करवाकर मंदिरों में सिंजारा झांकी सजाई गई। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में तीन दिवसीय विशेष झूला महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि सिंजारे पर ठाकुरजी को लाल रंग की लहरिया और जामा पोशाक धारण करवाई गई। ठाकुरजी को झूला झुलाया गया और राजभोग की झांकी में घेवर का भोग लगाया गया। तीन दिवसीय झूला महोत्सव के तहत बूढ़ी तीज तक ठाकुरजी को झूला झुलाया जाएगा। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा। आज शाम 7 बजे से झूला झांकी, सिंजारा पूजन के विशेष दर्शन होंगे। मंदिर प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सिंजारा पूजन से लेकर रक्षाबंधन तक प्रतिदिन होने वाले झूला महोत्सव के पदों का गायन होगा। चांदनी चौक स्थित देवस्थान विभाग के मंदिर श्री आनंदकृष्ण बिहारीजी में सिंजारा महोत्सव पर ठाकुरजी के विशेष झांकी दर्शन होंगे। मंदिर पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीज पर ठाकुरजी को लहरिया जामा पोशाक धारण करवाकर घेवर का भोग लगाया जाएगा। मंदिर श्री ब्रजनिधिजी में पुजारी भूपेंद्र कुमार रावल के सान्निध्य में सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा।