1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में छह साल की बच्ची से दरिंदगी, अस्पताल में भर्ती, आईजी खुद पहुंचे…. एसपी से ले रहे फीडबैक, आरएसी बुलाई

Rajasthan News: होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है और साथ ही शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
minor_girl_rape_photo_2023-12-08_13-03-05.jpg

sp or ig on spot

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में छह साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची को रातों रात जयपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला गंभीर है, इसी कारण सवेरा होते ही पुलिस अफसर एक्टिव हो गए हैं। एसपी वंदिता राणा ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक होटल की यह पूरी घटना है।

होटल में कल शादी का आयोजन था। बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ आई थी। अचानक बच्ची रात के समय लापता हो गई। कुछ देर के बाद मिली तो खून से सनी हालत में मिली। उसे तुरंत दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने लगी तो उसे जयपुर रेफर किया गया है। जयपुर में उसका इलाज किया जा रहा है। परिवार के लोग साथ ही मौजूद हैं। देर रात ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फिर महिला थाना को भेजी गई।

महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना हैरान करने वाली है। इस घटना के बाद कोतवाली थाने के बाहर आरएसी का बंदोबस्त किया गया है। आरएसी की तीन गाड़ियां बुलाई गई है। मामला गंभीर है इस कारण खुद आईजी दौसा पहुंचे हैं। आईजी इस मामले मंें एसपी वंदिता राणा से फीडबैक ले रहे हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है और साथ ही शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग भी जांची जा रही है। हालात बेकाबू ना हो इस कारण पुलिस का बंदोबस्त किया गया है।

Story Loader