17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गलत स्क्रबिंग से नुकसान

सॉफ्ट, ग्लोइंग स्किन के लिए हर महिला स्क्रब का इस्तेमाल करती है। स्क्रब में ऐसे छोटे पार्टिकल्स होते हैं, जो डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Apr 11, 2018

scrub

त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए स्किन एक्सफोलिएशन एक प्रभावी उपाय है। अलग-अलग स्क्रब में नमक, चीनी और अखरोट के छोटे अंश होते हैं, जो बाहरी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा लाभ पाने के चक्कर में स्क्रब को जरूरत से ज्यादा स्किन पर प्रयोग करने लगते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार हफ्ते में हर तीसरे से चौथे दिन स्क्रब करने से स्किन ड्राई हो सकती है। इसके अलावा स्क्रबिंग के दौरान प्रोडक्ट की ज्यादा मात्रा लेने से भी त्वचा रूखी हो सकती है। इससे स्किन अपनी रंगत भी खो सकती है। कुछ लोगों को त्वचा में लालिमा और खुजली की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
ड्राई स्किन के लिए
स्क्रब से होने वाली तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि स्किन के अनुसार स्क्रब खरीदें। इसलिए जिनकी स्किन ड्राई हो, उन्हें एंजाइम युक्त स्क्रब का प्रयोग करना चाहिए, जिसमें थिनर पार्टिकल्स मौजूद हों। महीने में केवल एक से दो बार ही स्क्रब करें।
ऑयली स्किन के लिए
जिनकी त्वचा ऑयली हो, वे हफ्ते में एक से दो बार स्क्रब का प्रयोग कर सकते हैं। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए क्रीम बेस्ड स्क्रब ज्यादा बढिय़ा होते हैं। इस तरह के स्क्रब स्किन से बैक्टीरिया को हटाने के लिए ज्यादा उपयुक्त होते हैं।
ऐसे करें चेहरे की स्क्रबिंग
ज ब भी स्किन को एक्सफोलिएट करें, पहले चेहरे को पानी से धो लें। उसके बाद चेहरे पर कोई लोशन लगाएं या क्रीम का प्रयोग करते हुए अच्छी तरह से मसाज करें। उसके बाद फिर से चेहरे को धोएं और स्क्रब से एक्सफोलिएशन शुरू कर दें लेकिन अगर मुंहासे या किसी प्रकार के दाने हों तो स्क्रब का प्रयोग डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं करना चाहिए क्योंकि इस तरह की स्किन काफी सेंसिटिव होती है, खासतौर पर ऐसे स्क्रब, जिनमें शुगर और सॉल्ट की मात्रा हो। किसी भी स्क्रब को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट भी जरूर देख लें।

नए स्क्रब को ऐसे करें स्टोर
स्क्रब को बाथरूम में ही रखें, ताकि जब भी इसका प्रयोग करना हो, यह आसानी से उपलब्ध हो सके लेकिन कुछ स्क्रब ऐसे होते हैं, जिन्हें ठंडे स्थान पर स्टोर करके रखना ज्यादा सही होता है। ऐसे में इन्हें फ्रिज में रख सकती हैं और जरूरत के समय निकालकर प्रयोग कर सकती हैं। अगर फ्रिज में नहीं रखना चाहती हैं तो किचन कपबर्ड या अलमारी में भी स्टोर कर सकती हैं। यदि मालूम नहीं है कि स्क्रब का स्टोरेज किस तरह से किया जाए तो उस पर लिखा हुआ लेबल जरूर पढ़ें। इसी तरह यदि स्किन एक्सफोलिएशन को लेकर डेट याद रखना चाहती हैं तो टेबल के कैलेंडर में तारीख मार्क कर लें।