29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करुणारत्ने और धनंजय की 322 रन की विशाल साझेदारी के बाद ड्रॉ की ओर मैच

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (234) के नाबाद शानदार दोहरे शतक और धनंजय द सिल्वा (154) की नाबाद शतकीय पारी और दोनों के बीच हुई 322 रन की विशाल साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने बंगलादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 512 रन का मजबूत स्कोर बना लिया, हालांकि वह अभी बंगलादेश से 29 रन पीछे है।
2 min read
Google source verification
करुणारत्ने और धनंजय की 322 रन की विशाल साझेदारी के बाद ड्रॉ की ओर मैच

करुणारत्ने और धनंजय की 322 रन की विशाल साझेदारी के बाद ड्रॉ की ओर मैच

पल्लेकेल। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (234) के नाबाद शानदार दोहरे शतक और धनंजय द सिल्वा (154) की नाबाद शतकीय पारी और दोनों के बीच हुई 322 रन की विशाल साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने बंगलादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 512 रन का मजबूत स्कोर बना लिया, हालांकि वह अभी बंगलादेश से 29 रन पीछे है। मैच की स्थिति के अनुसार पहले टेस्ट के ड्रॉ की पूरी संभावना है। कप्तान करुणारत्ने ने 85 रन से आगे खेलना शुरू किया और 419 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 234 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं धनंजय ने 26 से आगे खेलना शुरू किया और कप्तान के साथ एक मजबूत और विशाल साझेदारी की। वह 278 गेंदों में 20 चौकों के साथ 154 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे दिन बंगलादेश को एक भी विकेट नहीं दिया। मुकाबले में अब पांचवां और आखिरी दिन का खेल बचा है और बंगलादेश किसी भी हाल में श्रीलंका को आउट करना चाहेगा, लेकिन मैच के ड्रॉ होने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि श्रीलंका के पास सात विकेट हाथ में हैं, हालांकि वह कल पारी भी घोषित कर सकता है। चौथे दिन विकेट लेने के उद्देश्य से बंगलादेश ने कुल सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। तस्कीन अहमद, मेहंदी हसन और तैजुल इस्लाम ने तीसरे दिन 1-1 विकेट लिया था। पर चौथे दिन उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। इससे पहले बंगलादेश ने शुक्रवार को तीसरे दिन सात विकेट पर 541 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी थी।
पल्लेकेल का ग्राउंडमैन कोरोना संक्रमित
टेस्ट के आयोजन स्थल पल्लेकेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का एक ग्राउंडमैन शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया । वह और उसके संपर्क में आए सभी नौ लोग फिलहाल आइसोलेशन में हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मीडिया प्रबंधक प्रसन्ना रोड्रिगो ने पुष्टि करते हुए बताया, '' ड्यूटी पर तैनात एक अस्थायी कर्मचारी नियमित कोरोना जांच के दौरान संक्रमित पाया गया है। उसके संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसे और उसके संपर्क में आए नौ लोगों को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्वारंटीन में भेज दिया गया है।