जयपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के सीईओ अवधेश मीणा ने कहा कि शहर में साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। जोरावर सिंह गेट से जलमहल तक साइकिल ट्रैक जल्द बनाया जाएगा।
इससे पहले सुबह पत्रिका गेट से साइकिल रैली रवाना हुई। वहां से गांधी सर्कल, रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट होते हुए जलमहल पर जाकर समाप्त हुई।