11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी से बचने के लिए जलाई सिगड़ी, दम घुटने से दो परिवारों के पांच जनों की मौत

राजस्थान के चूरू रतनगढ़ और बीकानेर में हुई घटना: सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में जलाई थी सिगड़ी, दम घुटने से हुई मौत, रतनगढ़ में सास, बहू और पोती, वहीं बीकानेर में पति-पत्नी की मौत, एक तीन महीने का मासूम जिंदा बच्चा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification
accident

सर्दी से बचने के लिए जलाई सिगड़ी, दम घुटने से दो परिवारों के पांच जनों की मौत

जयपुर। राजस्थान में सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जलाकर सोए दो परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। चूरू और बीकानेर में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दम घुटने से पांच लोगों की मौत हुई वहीं एक तीन महीने के मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि चूरू के रतनगढ़ में तीन और बीकानेर में पति-पत्नी की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार चूरू के रतनगढ़ स्थित गौरीसर गांव निवासी अमरचंद प्रजापत की पत्नी सोना देवी, बहू गायत्री देवी पत्नी राजकुमार, पोती तेजस्वनी (3) और 3 महीने का पोता खुशीलाल एक कमरे में सो रहे थे। रात को सर्दी से बचने के लिए सास-बहू ने कमरे में सिगड़ी जला रखी थी।

सुबह करीब 8 बजे तक उनके कमरे का गेट नहीं खुला तो अमरचंद ने कमरे का गेट खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। अमरचंद ने खिड़की तोड़कर देखा तो सभी लोग चारपाई पर सोते नजर आए और कोई हलचल नहीं थी। 3 महीने का पोता खुशीलाल रो रहा था। खिड़की तोड़कर अंदर गया तो पत्नी, बहू और पोती मृत मिले। बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

दादा के पास सोने से बचा 6 साल का पोता
परिवार के लोगों ने बताया कि दादा अमरचंद और 6 साल का पोता कमल अलग कमरे में सो रहे थे, जबकि सास-बहू और पोता-पोती अलग कमरे में थे। दादा के पास सोने से कमल की जान बच गई। अमरचंद का बेटा राजकुमार गुजरात में कंस्ट्रक्शन के ठेके लेता है। वह करीब एक सप्ताह पहले ही गांव आकर गया था।

पति-पत्नी की दम घुटने से मौत
उधर बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में बंद कमरे में सिगड़ी जलाकर सोने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करणी रिको इण्डस्ट्रीयल एरिया में सन्नी वूलन मील में काम करने वाले गुवाहाटी के डोगरी जिले के खेरबाड़ी निवासी अनिल बर्मन एवं उसकी पत्नी पूर्णिमा बर्मन रविवार रात को सर्दी से बचने के लिए कमरे में एक लोहे के बर्तन में कोयले जलाकर सोए थे, जिनकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग