जयपुर

SMS Hospital : अब जयपुर में होगा नपुंसकता का नि:शुल्क इलाज

SMS Hospital : राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब मर्दाना कमजोरी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में इसके लिए एक पूरा संस्थान ही खोला जा रहा है।

less than 1 minute read
Aug 10, 2023
SMS Hospital

SMS Hospital : राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब मर्दाना कमजोरी का मुफ्त इलाज किया जाएगा। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में इसके लिए एक पूरा संस्थान ही खोला जा रहा है। राजस्थान सरकार ने इसके लिए 2.81 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जयपुर का सवाई मानसिंह अस्पताल देश का पहला ऐसा अस्पताल होने जा रहा है। जहां गुप्तरोग के इलाज के लिए पूरा एक अलग से संस्थान होगा।

ऐसे में अब किसी को हकीमों के तंबूओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा जोकि तमाम कमजोरी के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते हैं। जयपुर दुनिया का दूसरा सरकारी अस्पताल होने जा रहा हैं जहां गुप्त रोगों और तमाम प्रकार की कमजोरियों के इलाज के लिए एक पूरा संस्थान ही काम करेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मानसून का बड़ा ब्रेक, सात दिन होगी औसत से कम बारिश

त्वचा विभाग के प्रमुख डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया है कि संस्थान में पांच तरह की थैरेपी दी जाएगी। इसमें सेक्सुअल वेलबिंग और पीआरपी थैरेपी भी सरकार ने शामिल की है। इस संस्थान के माध्यम से हम लेजर चिकित्सा, कमजोरी, अन्य रोग सहित कई चर्म और गुप्त रोग का इलाज करेंगे। यह इलाज पूरी तरह से मुफ्त होगा।

Published on:
10 Aug 2023 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर