8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंसू निकल आए काग्रेंस उम्मीदवार हुड़ला के, भावुक हुए…. बोले खाटू नरेश की सौगंध Suicide कर लूंगा… अगर

Social Media Viral Video  

less than 1 minute read
Google source verification
o_p_hudla_photo_2023-10-27_12-46-54.jpg

O P Hudla

ED raid on Congress candidate: निर्दलीय विधायक रहे ओम प्रकाश हुड़ला को अब कांग्रेस ने टिकट दिया है। आज तक ईडी, सीबीआई, सीआईडी या कोई एजेंसी उनके आसपास नहीं फटकी, लेकिन अब कांग्रेस ने टिकट दिया तो प्रचार के लिए कार्यालय खोलने से पहले ईडी ने उनको सर्च पर ले लिया। कल सवेरे ईडी उनके घर और ठिकानों पर पहुंची और कल देर शाम तक उनके यहां कार्रवाई करती रही। दिल्ली, जयपुर और दौसा में छह जगहों पर सर्च की गई।

इस सर्च के बाद ओम प्रकाश हुड़ला ने फेसबुक लाइव किया और बताया कि उनके यहां से क्या मिला। हुडला ने कहा कि कई घंटे सर्च करने के बाद मेरे यहां से ईडी को एक रूपए की भी धांधली नहीं मिली है। मेरे यहां से कुछ भी जब्त नहीं किया गया है और न ही कोई फाइल जब्त की गई है। एक रूपए की भी हेर फेर नहीं हुई है मेरे यहां पर।


उसके बाद हुड़ला ने कहा कि मैं आज सर्व समाज के सामने खाटू नरेश और देवी माता की सौगंध खाकर कहता हूं कि अगर रीट परीक्षा में धांधली का मेरे उपर कोई आरोप सिद्ध होता है तो मैं सुसाइड़ कर लूंगा, अगर मेरे उपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए तो फिर किरोडी लाल मीणा की खैर नहीं है। किरोडी लाल मीणा के कारण ही ईडी की रेड पड़ी है। कल शाम से देर रात हुडला ने कई बार लाइव किया। सभी में यही कहा कि मेरे उपर किरोडी लाल मीणा बेवजह के आरोप लगा रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वे महुवा से चुनाव लड़कर दिखाएं, किसी के उपर ऐसे ही आरोप लगाना सही नहीं है।