
स्पेन में 1,090 स्टफ्ड एनिमल का मिला जखीरा, काले बाजार में कीमत 239.45 करोड़ रुपए
मैड्रिड. स्पेन में स्टफ्ड एनिमल के एक सबसे बड़े निजी टेक्सिडर्मी संग्रह की जांच होगी। काले बाजार में इस संग्रह की कीमत 29 मिलियन यूरो (लगभग 239.45 करोड़ रुपए) मानी जा रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसी सिविल गार्ड के दो एजेंटों ने पूर्वी तटीय शहर वालेंसिया के नजदीक 1,090 स्टफ्ड एनिमल मिले हैं। इनमें 400 से ज्यादा संरक्षित प्रजातियों से हैं। कुछ प्रजातियां तो विलुप्त ही चुकी है। विलुप्त प्रजातियों में स्किमिटर ऑरिक्स शामिल था, जिसे सहारा ऑरिक्स भी कहा जाता है। प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ या आईयूसीएन ने 2000 में इसे जंगलों में विलुप्त घोषित किया था। इसी तरह सफेद मृग की प्रजाति भी विलुप्त मानी जाती है, जिसका नमूना इस संग्रह में मौजूद है। जांच एजेंटों को वालेंसिया के उत्तर में एक छोटे से शहर बेतेरा के बाहरी इलाके में 50,000 वर्ग मीटर में फैले दो वेयरहाउस में यह संग्रह मिला हैँ।
चीते से लेकर हाथी तक
एजेंटों ने चीता, तेंदुआ, शेर, धु्रवीय भालू, स्नो पैंथर और सफेद गैंडे के साथ-साथ विशालकाय स्टफ्ड हाथी भी यहां पाए हैं साथ ही 198 हाथी दांत भी मिले हैं। सिविल गार्ड संग्रह के स्वामित्व वाले दस्तावेजों की जांच करेगा। अगर ये दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो तस्करी और पर्यावरण के खिलाफ अपराधों के लिए म्यूजियम के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। सिविल गार्ड स्पेन की सबसे पुरानी कानून प्रवर्तन एजेंसी है और दो राष्ट्रीय पुलिस बलों में से एक है। यह अपनी प्रकृति में सैन्य है और आंतरिक मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय दोनों के अधिकार के तहत नागरिक पुलिसिंग के लिए भी जिम्मेदार है।
Published on:
10 Apr 2022 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
