
जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर अभिनंदन नाथ व पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्म नाथ के जन्मदिवस व तप कल्याणक के असवर पर जैन धर्मावलंबियों की ओर से महोत्सव भक्ति भाव से मनाया। इस अवसर पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि सुबह मंदिरों में अभिषेक के बाद मंत्रोच्चार कर विश्व सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की जाएगी। उसके बाद अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना के दौरान तीर्थकर का जन्म व तप कल्याणक श्लोक का सामूहिक उच्चारण के साथ अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।
शहर के मोती सिंह भोमियों का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में, प्रतापनगर के सैक्टर 8 स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापनगर के गोरधन नगर स्थित वासूपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी ,जग्गा की बावड़ी, तारों की कूंट पर सूर्य नगर के शांति दिगम्बर जैन मंदिर, शांतिनाथ जी की खोह सहित अन्य दिगम्बर जैन मंदिरों में भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाया जाएगा । 28 फरवरी को छट्ठे तीर्थंकर पद्य प्रभू का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा।
Published on:
20 Feb 2024 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
