24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्स के लिए जबलपुर–दौराई–जबलपुर के बीच स्पेशल रेलसेवा शुरू

रेलवे प्रशासन की ओर से अजमेर में आयोजित 811वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-दौराई-जबलपुर के बीच 2 ट्रिप उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 27 Jan 2023, 2:47 PM IST

railway835.jpg

उर्स के लिए जबलपुर–दौराई–जबलपुर के बीच स्पेशल रेलसेवा शुरू

जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से अजमेर में आयोजित 811वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-दौराई-जबलपुर के बीच 2 ट्रिप उर्स स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 01707, जबलपुर-दौराई उर्स स्पेशल रेलसेवा 28 जनवरी एवं 30 जनवरी को जबलपुर से 9.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 29 जनवरी एवं 31 जनवरी को 5.30 बजे दौराई पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: केंद्रीय बजट में शिक्षा और महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708, दौराई-जबलपुर उर्स स्पेशल रेलसेवा 29 एवं 31 जनवरी को दौराई से 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 30 जनवरी एवं 1 फरवरी को 08.50 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कटनी मुरवारा, दमोह, सागौर, बीना मलखेड़ी, गुना, रुठियाई, सोगरिया, सवाई माधोपुर, जयपुर, किशनगढ़ एवं अजमेर स्टेेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा में 01 फर्स्ट एसी, 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण, 01 पावर कार एवं 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।