
G20-summit : जयपुर हाउस में देसी जायके का आनन्द लेंगे राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथी
जयपुर. दशकों से विरासत को सहेेजे हुए दिल्ली का ऐतिहासिक स्थल जयपुर हाउस हर किसी को आकर्षित करता रहा है। अब जयपुर हाउस की प्रतिष्ठिता में एक और अध्याय जुड़ने वाला है, यहां दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों के जीवनसाथी देसी व्यजनों का जायका लेंगे। राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए जयपुर हाउस में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां विभिन्न देशों के प्रमुखों के जीवन साथी के लिए लंच का इंतजाम किया जाएगा। लंच में भी उन्हें मिलेट्स आधारित व्यंजन परोसे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा।
लंच का मैन्यू होगा पूरी तरह शाकाहारी
जानकारी के मुताबिक जयपुर हाउस में जीवनसाथी के लिए पूर्ण शाकाहारी दोपहर के भोजन की मेजबानी की जाएगी। इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(आईएआरआई) का दौरा किया जाएगा। इस गरिमामय दोपहर के भोजन की तैयारी के लिए मिलेट्स आधारित व्यंजनों का मैन्यू तैयार किया गया है।
....
नौ तरह का मोटा अनाज
मैन्यू में ज्वार, बाजरा, रागी, सामा के चावल और बाजरा सहित नौ तरह का मोटा अनाज शामिल किया जाएगा। यहां जिल बाइडेन, अक्षता मूर्ति, ब्रिगिट मैक्रॉन सहित अन्य मेहमानों के शामिल होने की संभावनाएं हैंं।
....
क्यों खास है जयपुर हाउस
जयपुर हाउस बेहद खूबसूरत हैं, यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट भी है। जहां कलाकृतियों का एक समृद्ध संग्रह है, जिसमें पेंटिंग, मूर्तियां, तस्वीरें और कला के अन्य रूप शामिल हैं। यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
Published on:
07 Sept 2023 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
