
जयपुर। रंग और खुशियों के पर्व होली को इस बार खास तरीके से मनाएं। पत्रिका समूह के स्वर्णिम भारत अभियान से जुडकऱ होलिका दहन के दिन अपने अंदर छिपी एक बुराई को सदैव के लिए मिटाने का संकल्प करें। वहीं, धुलंडी के दिन मंगलवार को अपनों के बीच हुए मनमुटावों को दूर कर स्नेह की गुलाल लगाएं। प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
सबको प्रेरित करें कि समाज का श्रेष्ठ निर्माण सबके सार्थक प्रयासों सेे संभव है। अभियान का भागीदार बनने के लिए आपको होलिका दहन के संकल्प के फोटो और वीडियो फेसबुक पर @patrikahindinews और @rajasthanpatrika पर टैग कर पोस्ट करना होगा। वहीं, हटाओ मलाल, लगाओ गुलाल मुहिम के फोटो व वीडियो भी आप वाट्सऐप नम्बर 9057531523 व 8955151151 के साथ सोशल मीडिया पर #HataoMalalLagaoGulal, #SwarnimBharat से भेज सकते हैं। चयनित श्रेष्ठ वीडियो को पत्रिका टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
बुराई को करें खाक
होलिका दहन के साथ अपने अंदर छिपी एक बुराई को जलाने का संकल्प करें। ठान लें कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाऊंगा, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करुंगा, ट्रैफिक नियमों को नहीं तोडूंगा, साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगाडूंगा, अफवाहों को वायरल नहीं करुंगा, सार्वजनिक संपदा को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा आदि। बुराई को जड़ से मिटाने का आपका संकल्प ही स्वर्णिम भारत की नींव को ठोस आधार देगा।
Published on:
09 Mar 2020 07:50 am
