3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का श्रीगंगानगर, इस फल की खेती व बागवानी के लिए देशभर में फेमस

राजस्थान का नाम सुनते ही दूर बैठे लोगों के मन में एक सामान्य सी बात आती है वो है "सूखा"। लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान का सबसे गर्म जिला एक खास फल की खेती व बागवानी के लिए देशभर में फेमस है। खास बात तो यह है कि ये खास फल सिर्फ इसी जिले में मिल पाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 1 Jul 2024, 11:07 AM IST

kinnu

राजस्थान का नाम सुनते ही दूर बैठे लोगों के मन में एक सामान्य सी बात आती है वो है "सूखा"। लेकिन क्या आपको पता है राजस्थान का सबसे गर्म जिला एक खास फल की खेती व बागवानी के लिए देशभर में फेमस है। खास बात तो यह है कि ये खास फल सिर्फ इसी जिले में मिल पाएगा।

kinnu

राजस्थान में सबसे ज्यादा खेती करने वाला यह शहर राजस्थान का अन्नागार, राजस्थान का बगीचा व बागानों की भूमि कही जाती है। यह सर्वाधिक फल उत्पादन वाला जिला है।

kinnu

kinnu

राजस्थान का श्रीगंगानगर पंजाब और हरियाणा की सीमा से सटा राज्य के सबसे उत्तरी शहरों में से एक है। यह खासतौर पर किन्नू और माल्टा की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है।

kinnu

यहां तक की देश की सबसे बड़ी किन्नू मंडी भी यहीं है। यहीं से यह फल ऑनलाइन माध्य से देशभर में भी सप्लाई किया जाता है। किन्नू और माल्टा संतरे से भी मीठा होता है जिस वजह से इसे एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल पाई है।

kinnu

रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सिंग व ग्रेडिंग के बाद श्रीगंगानगरी किन्नू तमिलनाडु, मदुरै, केरला, आंधप्रदेश, विजयवाड़ा, महाराष्ट्र, नासिक, उत्तर प्रदेश सहित बांग्लादेश तक भेजा जाता है।

kinnu

यह बिल्कुल संतरे की तरह दिखता है लेकिन उससे भी मीठा होता है। हालांकि किन्नू के एक्सपोर्ट को लेकर पिछले कुछ समय से व्यापरियों के साथ काफी दिक्कतें आ रही हैं।