
petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता
जयपुर। महंगाई मार झेल रहे आम आदमी को सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। एक दिन पहले कंपनियों ने जहां पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की, वहीं डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 108.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम अब 98.85 रुपए प्रति लीटर है। डीजल के दामों में ये कमी ऐसे समय की गई थी जब राजस्थान के कुछ जिलों श्रीगंगानगर, बाड़मेर, चुरू में डीजल सौ रुपए लीटर पार होने के बाद अब दूसरे राज्यों में भी डीजल सौ रुपए लीटर के पार निकलने को तैयार था। जुलाई माह के 12 दिनों में ही पेट्रोल 2.49 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि डीजल के दाम 56 पैसे बढ़ चुके हैं। इस तरह साल डीजल के दाम 62 बार बढ़े हैं और 5 बार कम हुए हैं। इस साल तेल कंपनियों ने 65 बार में पेट्रोल के दाम 19.46 रुपए और 62 बार में डीजल 18.54 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया है। श्रीगंगानगर में अब डीजल 102.98 रुपए और पेट्रोल 112.53 रुपए प्रति लीटर है। जिले के रूप में पूरे देश में ये पेट्रोल और डीजल के सबसे अधिक भाव हैं।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.19 रुपए व डीजल के दाम ८9.72 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.20 रुपए व डीजल के दाम 97.29 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 101.35 रुपए और डीजल 92.81 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Published on:
13 Jul 2021 09:08 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
