29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों के अभाव में ठप पड़े नगर पालिका के काम, शिविर में भी प्रभावित हो रही सेवाएं

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

दूनी. नगर पालिका दूनी में कर्मचारियों की कमी के कारण आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप के संचालन से लेकर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, आवासीय पट्टों तथा विकास कार्यों के भुगतान तक कई काम अटके पड़े हैं। इससे लोगों को बार-बार नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

नगर पालिका में वर्तमान में स्थायी कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। विभाग ने यहां कार्यरत अस्थायी कनिष्ठ अभियंता को एपीओ कर दिया है, जबकि कनिष्ठ लिपिक अनिल वर्मा का स्थानांतरण हो चुका है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुंजल के समक्ष सीमित संसाधनों में कार्य संचालन की चुनौती बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका में कार्यरत पांच संविदा कर्मचारियों को भी पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थी, आवासीय पट्टों के आवेदक तथा विकास कार्य कराने वाले संवेदक अपने कार्यों के लिए लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुंजल ने बताया कि नगर पालिका में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त कर्मचारी मिलने के बाद शहरी सेवा शिविर सहित सभी लंबित कार्यों का सुचारु संचालन किया जाएगा।