7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य खेल 2020 में आज से शुरू हुए मुकाबले, 8 खेलों के होंगे 180 मुकाबले

Rajasthan State Games: प्रदेश में पहली बार हो रहे ( State games ) स्टेट गेम्स का कल रंगारंग आगाज के बाद आज से मुकाबलों की शुरुआत हुई ।

less than 1 minute read
Google source verification
State games SMS Ashok Gehlot Sania Mirza Rajasthan State Games

Rajasthan State Games: प्रदेश में पहली बार हो रहे ( state games ) स्टेट गेम्स का कल रंगारंग आगाज के बाद आज से मुकाबलों की शुरुआत हुई । पहले दिन की बात करें तो बालक- बालिका वर्ग
में 8 खेलों के 180 मुकाबले खेले जा रहे है । बालक वर्ग के 110 वहीं बालिका वर्ग के 69 मैच हो रहे है । ये सभी मैच अलग-अलग 7 मैदानों में हो रहे है ।

खिलाड़ियों में नजर आया जोश आज सुबह तेज ठंड के बाद भी खिलाड़ियों में अपने अपने मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया । सुबह-सुबह खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए।

सीएम गहलोत ने किया शुभारंभ
खेलों के इस महापर्व की शुरुआत कल सीएम अशोक गहलोत ने की । कार्यक्रम के मौके पर सीएम गहलोत ने राज्य खेलों में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों के लिए 1.25 करोड़ रुपए के पुरस्कार राशि की घोषणा की । इस दौरान पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा राज्य खेलों से राजस्थान का नाम खेलों के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आजादी के बाद पहली बार एशियन गेम्स, नेशनल गेम्स की तर्ज पर यह आयोजन कि या जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को स्कॉलरशिप, नौकरियों में आरक्षण व पेंशन देने का काम सरकार कर रही है। साथ ही, खेलों में निजी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।