
सौतेला चाचा ने किया बलात्कार, छह माह की गर्भवती हुई तो मां के पैरों तले खिसकी जमीन
जयपुर। सवाईमाधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र में साढ़े चौदह वर्षीय किशोरी के साथ उसका 24 वर्षीय सौतेला चाचा महीनों से बलात्कार करता रहा। इससे वह छह माह की गर्भवती हो गई। पीडि़ता की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया है, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां की पूर्व में उत्तरप्रदेश में शादी हुई थी। उसके पहले पति से दो पुत्रियां थी। बाद में पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद महिला क्षेत्र में ही एक जने के यहां नाते बैठ गई। आरोप है करीब सौतेला चाचा उसे बहला-फुसलाकर जयपुर ले जाता था।
यहां पिता के मित्र ने की नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी की गुमटी जलाई
बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र के एक गांव में पिता के मित्र ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। आक्रोशित पिता ने आरोपी मित्र की गुमटी में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपी को हिरासत में लिया है। पीडि़ता के पिता ने गांव में समाज की पंचायत बुलाई, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। आग से गुमटी में रखा फ्रिज, गेहूं व किराने का सामान जल गया। पुलिस ने मंगलवार को गांव पहुंचकर मौका नक्शा बनाया व बालिका सहित गवाहों के बयान दर्ज किए। बुधवार को न्यायालय में बालिका के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
Published on:
07 Dec 2022 12:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
