
new movement to fight corona
इस दौरान रोड पर जो लोग बिना मास्क मिले उन्हें पहले रोका गया फिर मास्क नहीं लगाने के लिए टोका गया और फिर उन्हें मास्क दिया गया। उनसे कहा गया कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक मास्क ही कोरोना से बचने का उपाय है।
होटल, स्काउट, एनजीओ भी जुड़े
राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन में यातायात पुलिस और व्यापार मंडल के बाद होटल एसोसिएशन, स्काउट गाइड तथा विभिन्न एनजीओ भी जुड़ चुके हैं।
ग्राहकों को करेंगे प्रेरित
पांच बत्ती से शुरू हुई यह रैली अजमेरी गेट पर संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न शोरूम संचालकों से बातचीत की गई। शोरूम/दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठान संचालकों ने भी इस बात का वादा किया कि वे अपने यहां आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
गलियों में घूमेंगे प्रचार रथ
इस अभियान के लिए गली-गली में प्रचार रथ चलाए जाएंगे। इन प्रचार रथों पर कोरोना जागरूकता के संदेश लिखे होगे और कोरोना जागरूकता के ऑडियो वीडियो संदेश चलेंगे। इन रथों पर सवार कलाकार भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों की जानकारी देंगे।
मुहाना मंडी में चिपकाए स्टिकर
फल एवं सब्जी मंडी मुहाना सहित लालकोठी एवं अन्य सब्जी मंडियां भी इस आंदोलन से जुड़ चुकी हैं। गुरुवार को निगम के अधिकारियों ने मुहाना मंडी सहित विभिन्न मण्डियों में आने वाले ग्राहकों व्यापारियों एवं मजदूरों को मास्क वितरित किये एवं स्टीकर चिपकाए।
Published on:
22 Oct 2020, 7:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.