4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती…41 बीघा में विकसित की जा रहीं चार पर चला पीला पंजा

जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। कार्रवाई देखने के लिए खुद पुलिस उप महानिरीक्षक पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के बोर्ड उखाड़ दिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को आगरा रोड, खो नागोरियान और नायला रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं चार कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इसके अलावा ऑफिसर्स एन्क्लेव में बिना अनुमति के किए जा रहे तीन मंजिला निर्माण को भी सील किया। वहीं, पालड़ी मीणा में 60 अनुउपयोगी कियोस्क भी ध्वस्त किए गए। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी भी पहुंचे। कार्रवाई को उन्होंने खड़े होकर देखा।

उन्होंने बताया कि नायला में 12 बीघा में सुन्दर वन, आगरा रोड़ स्थित पुरानी चुंगी पर १० बीघा में विकसित की जा रही नीलकंड मार्केट कॉलोनी, नायला में चार बीघा में हनुमान नगर, नायला में ही 1५ बीघा में श्रीराम सिटी पर कार्रवाई की। यहां ग्रेवल-मिट्टी से लेकर डामर की सडक़ें बना ली गई थीं। भूखंडों की बाउंड्रीवाल भी कर ली गई थी। कार्रवाई के दौरान सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।