26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 8700 किलो जब्त की…फिर किया नष्ट

नगर निगम जयपुर ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए करीब 8700 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर उसे आरडीएफ प्लांट में नष्ट कराया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। नगर निगम जयपुर ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए करीब 8700 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर उसे आरडीएफ प्लांट में नष्ट कराया।
निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार और उपायुक्त स्वास्थ्य मृणाल कुमार के नेतृत्व में चालान प्रकोष्ठ (स्वास्थ्य पार्ट-2) की टीम ने शहरभर में विशेष कार्रवाई की।
अभियान के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कर रहे व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई और भविष्य में इसका उपयोग न करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया गया। व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए गए और कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राहकों को भी अपने साथ थैले लाने की अपील की गई।