27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में ‘मुख्यमंत्री विकसित शहर-वार्ड अभियान 2026’ शुरू, हर वार्ड में लगेगी सुझाव पेटी…जनता बताएगी, उन्हें क्या चाहिए

शहर के वार्डों के योजनाबद्ध विकास को लेकर ‘मुख्यमंत्री विकसित शहर-वार्ड अभियान 2026’ की शुक्रवार को शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं को तय करना और आमजन की भागीदारी बढ़ाना है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

अश्विनी भदौरिया

Mar 20, 2026

जयपुर। शहर के वार्डों के योजनाबद्ध विकास को लेकर ‘मुख्यमंत्री विकसित शहर-वार्ड अभियान 2026’ की शुक्रवार को शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं को तय करना और आमजन की भागीदारी बढ़ाना है।
अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में सुझाव पेटी रखी गई है, जिसमें लोग अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव दे सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन सुझावों के आधार पर योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके साथ ही हर शहरी वार्ड की डायनमिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसके लिए वार्डों में उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं का आकलन कर एक विस्तृत डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जो भविष्य की योजना बनाने में सहायक होगा।
उल्लेखनीय है कि अभियान का शुभारंभ 19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियान की शुरुआत की गई। अभियान 15 मई तक चलेगा। फिलहाल प्रारंभिक जागरूकता चरण के तहत वार्ड सभाओं में लोगों को अभियान की रूपरेखा समझाई जा रही है और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।