
जयपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम जयपुर ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर विभिन्न जोनों में लापरवाही बरतने वाले 25 से अधिक सफाई कार्मिकों के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी की गई है।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर दायित्वों की अनदेखी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और क्षेत्रवार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न रहे।
इन जोन में हुई कार्रवाई
निगम प्रशासन ने अलग-अलग जोनों में निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की है
आदर्श नगर जोन (वार्ड 126, 127):
दो कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई। आवंटित वार्डों में बार-बार निर्देशों के बावजूद कचरे के ढेर पाए गए और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आई।
मुरलीपुरा जोन:
तीन सफाई कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई।
हवा महल-आमेर जोन:
चार सफाई कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई।
झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन:
दो सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई।
मालवीय नगर जोन:
दो कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई।
सिविल लाइन जोन:
एक कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई।
मानसरोवर जोन:
दो सफाई कार्मिकों पर कार्रवाई।
सांगानेर जोन:
चार सफाई कार्मिकों एवं एक कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत कार्रवाई।
आमजन से भी अपील
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुले में कचरा न फेंकें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले हूपर में ही कचरा डालें। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है।
Published on:
03 Mar 2026 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
