
सीएम भजन लाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका
Good News : खुशखबर। राजस्थान को एक नया कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का तोहफा मिलने जा रहा है। सीएम भजन लाल शर्मा के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास करेंगे। सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शम्भुपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यक्रम स्थल के निकट बनाए जा रहे हेलीपैड का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं।
इसके अलावा, उन्होंने आमजन के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए तैयार की जा रही संपर्क सड़कों और बसों के निर्धारित रूट चार्ट की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम के दिन बसों एवं अन्य वाहनों की समुचित पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आयोजन स्थल पर बनाए जा रहे मुख्य मंच (स्टेज), विशाल डोम और आमजन के बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जाए, ताकि धूल उड़ने से किसी को कोई परेशानी नहीं हो।
प्रभारी मंत्री ने दोनों जिला के जिला कलक्टर, बूंदी पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस जाब्ते की तैनाती के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी, चल शौचालय आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखें।
निरीक्षण के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, केशोरायपाटन की पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा सहित केडीए, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
03 Mar 2026 09:31 am
Published on:
03 Mar 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
