
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। Student Missing Case: बेटे की गुमशुदगी मामले में एक बार फिर पुलिस का टालमटोल रवैया सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता मालवीय नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस पर पिता ने सवाल किया कि बेटा कब मिल जाएगा। इस पर पुलिस का जवाब मिला कि बेटे को खुद ही ढूंढ लीजिए, मिल जाए तो हमें बता देना। पुलिस का इस तरह का जवाब सुनकर हताश पिता अब खुद ही बेटे की तलाश में जुट गया है। मालवीय नगर निवासी सूर्य भूषण सिंह ने बताया कि उनका बेटा सौरभ सिंह 22 अगस्त से लापता है। घर से पार्क जाने की कहकर गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। बेटे की तलाश में उन्होंने घर-घर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मालवीय नगर के करधनी इलाके में एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला, लेकिन उसके आगे फुटेज नहीं होने के कारण तलाश आगे नहीं बढ़ पाई।
नहीं लगा सुराग: पिता ने बेटे की हर जगह तलाश की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बेटे के सभी दोस्तों से पूछताछ की और आईपी एड्रेस के जरिए तलाशने की कोशिश भी की। फिलहाल बेटे का सुराग नहीं लगा है।
पुलिस जगह-जगह छात्र की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। -पूनम कुमारी, पुलिस निरीक्षक, मालवीय नगर
Published on:
10 Sep 2023, 11:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.