
छात्रों ने कुलपति सचिवालय का गेट तोड़ा और फिर चढ़ गए छत पर, दिनभर किया हंगामा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर बुधवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। कुलपति सचिवालय पर रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर्स के पिछले 9 दिन से जारी धरने के समर्थन में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र कुलपति सचिवालय का पिछला गेट तोड़कर छत पर चढ़ गए और कुलपति के साथ ही रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि सिंडीकेट की बैठक में हुए निर्णयों को दरकिनार करते हुए विवि. प्रशासन मनमर्जी कर रहा है। प्रदर्शनकारी छात्र करीब साढ़े पांच घंटे तक कुलपति सचिवालय पर डटे रहे। शाम छह बजे बाद छात्र पुलिस की समझाइश पर कुलपति सचिवायल की छत से नीचे उतरे।
गौरतलब है कि राजस्थान विश्वविद्यालय के छह रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर प्रमोशन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है। इन शिक्षकों को प्रमोशन दिलाने के लिए अब छात्र शक्ति लामबंद होना शुरू हो गई है। मंगलवार को भी एबीवीपी ने शिक्षकों के समर्थन में प्रदर्शन किया था और रजिस्ट्रार का पुतला फूंका था।
Published on:
04 Jan 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
