6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में 343 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

इचलकरंजी. अनुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, इचलकरंजी द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 के अंतर्गत चार विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अणुव्रत गीत एवं अणुव्रत संकल्प के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 343 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 253 विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा 90 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अणुव्रत समिति की अध्यक्ष सीमा डागा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अणुव्रत का उद्देश्य नैतिक जीवन-मूल्यों के माध्यम से चरित्र निर्माण और संस्कारयुक्त जीवन के लिए नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विकास सुराणा, मीडिया प्रभारी रश्मि संकलेचा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका लुंकड़ तथा सदस्य निर्मल संकलेचा और भवर बालड़ सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।