
निकटवर्ती रेलड़ा गांव स्थित सरकारी विद्यालय में बुधवार दोपहर कक्षा में बैठे विद्यार्थी के हाथ में मोबाइल की बैट्री फट गई। स्कूल में धमाका होने से शिक्षक व विद्यार्थी सकते में आ गए। शिक्षकों ने घायल विद्यार्थी को अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रेलड़ा निवासी चेतन सिंह (9) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। बुधवार को वह अपने घर से मोबाइल स्कूल लेकर आ गया। उसके साथ एक अन्य छात्र भी मोबाइल लेकर आया था। दोपहर तीन बजे करीब शिक्षक कक्षा में पढ़ाई करा रहे थे।
इसी दौरान चेतन व उसके एक अन्य साथी ने मोबाइल की बैट्री निकालकर क्लास में तारों को जोड़कर उससे एलइडी बल्ब जलाने का प्रयास किया, लेकिन दो अलग तार जुड़ जाने से मोबाइल की बैट्री में धमाका हो गया। इससे सभी विद्यार्थी व शिक्षक सहम गए। धमाके की आवाज के बाद संस्था प्रधान सहित अन्य शिक्षक व ग्रामीण कक्षा में आ गए।
धमाके से चेतन के हाथ व पैर में गहरे जख्म हो गए। शिक्षक उसे लेकर अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उसके साथ बैठे छात्र के भी खरोंचें आई, जिसे वहीं पर प्राथमिक उपचार दे दिया गया। संस्था प्रधान ने इसकी जानकारी चेतन के अभिभावकों को दी। कुछ देर बाद उसके परिजन भी अस्पताल आ गए।
Published on:
17 Feb 2016 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
